संविधान निर्माता को सपाइयों ने किया याद

संविधान की बदौलत समाज में आई समानता

बलिया। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महासचिव बीरबल राम ने कहाकि आज संविधान के बदौलत समाज में समानता आई है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज के लोगों के साथ साथ शोषितों, पीड़ितों, दलितों व आदिवासियों, महिलाओं, किसानों व नवजवानों के साथ साथ व्यापारियों को भी अधिकार दिया। जिसके बदौलत समाज में अमन, चमन, शान्ति व खुशहाली आई है। इस दौरान संविधान की रक्षा का शपथ लिया गया। अध्यक्षता कामेश्वर सिंह व संचालन मिठाई लाल भारती ने किया। इस मौके पर रजनीश यादव, जुबेर, सोनू, अजय यादव, सुरेश यादव, रामनाथ पटेल, अनिल खरवार, रविन्द्र यादव, जगमोहन बिंद, कंचन भारती, अफजल अहमद, योगेन्द्र नाथ यादव, कृष्णमोहन यादव, शकील, पंडित नागेश्वर, मनोज सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button