Indian ऑयल में निकली भर्ती

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बंपर भर्ती निकाली है. आईओसीएल ने टेक्निशियन, ग्रेजुएट एंड ट्रेड अपरेंटिस के डेढ़ हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. ये भर्तियां राज्य और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है. आईओसीएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक एक्टिव रहेंगे.

पदों की संख्या
दिल्ली- 138 पद, हरियाणा- 82 पद, पंजाब- 76 पद, हिमाचल प्रदेश- 19 पद, चंडीगढ़- 14 पद, जम्मू और कश्मीर- 17 पद, राजस्थान- 96 पद, उत्तर प्रदेश- 256 पद, उत्तराखंड- 24 पद, पश्चिम बंगाल- 252 पद, बिहार- 87 पद, ओडिशा- 87 पद, झारखंड- 41 पद, असम- 115 पद, सिक्किम- 4 पद, त्रिपुरा- 6 पद, नागालैंड- 3 पद, मिजोरम- 1 पद, मेघालय- 1 पद, मणिपुर- 4 पद, अरुणाचल प्रदेश- 4 पद, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 5 पद, महाराष्ट्र- 252 पद, गुजरात- 95 पद, मध्य प्रदेश- 52 पद, गोवा- 6 पद, छत्तीसगढ़- 24 पद, दादरा एवं नगर हवेली- 2 पद, दमन और दीव- 3 पद, तमिलनाडु और पांडिचेरी- 30 पद, कर्नाटक- 20 पद।

योग्यता
डिस्टेंस लर्निंग मोड या पार्ट टाइम मोड या पत्राचार मोड से योग्यता लेने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट में प्राप्त अंकों और अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिसमें एक सही ऑप्शन होगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन राउंड में भाग लेना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 16 दिसंबर 2023 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि। 5 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे तक

Related Articles

Back to top button