राशिफल :19 मई, 2024

नई दिल्ली। लव राशिफल के अनुसार, 19 मई, 2024 रविवार का दिन राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशि जातक पार्टनर के साथ बाहर कहीं शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं, तो वहीं कुछ राशिया साथी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष

आज आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहे।

वृषभ

आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर कहीं शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपसे प्रसन्न रहेगा। साथ ही अपने मन के भाव को आपके सामने प्रकट कर सकता है।

मिथुन

आज आप अपने साथी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आपका साथी आपके ऊपर आज संदेह कर सकता है। परिस्थितियों के चलते आपका और पार्टनर के बीच विवाद हो सकता है।

कर्क

आज का दिन आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत करने वाले हैं। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर पार्टी आदि पर जा सकते हैं। साथ ही अपने साथी के साथ बारिश के मौसम का आनंद लेंगे

सिंह

आज आपका पार्टनर अपने प्रेम का इजहार आपके सामने कर सकता है। बहुत दिन से मन में दबी हुई बात आज आपका पार्टनर आपके सामने बोल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथी का भरपूर प्यार मिलेगा।

कन्या

आज आपका साथी आपके लिए कोई विशेष उपहार दे सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आपका जीवन साथी बनने के लिए सहमति प्रस्तुत कर सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला

आज आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकता है, परंतु किसी बात को लेकर आप में मतभेद बढ़ सकता है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें। पार्टनर के व्यवहार को नजरअंदाज करें।

वृश्चिक

मौसम के हिसाब से आज आपके पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ बारिश का भरपूर आनंद उठाएंगे। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

धनु

आज आप अपने पार्टनर के सामने अपनी मन की बात बोल सकते हैं। बहुत दिन से जो दुविधा आपके मन में चल रही है अपने पार्टनर के समक्ष कहें। आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर

आज आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है। आपका साथी आपको कोई विशेष खुशखबरी दे सकता है। साथ ही आज आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं।

कुंभ

आज आपके साथी का स्वास्थ्य बदल सकता है, जिस कारण आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आप अपने साथी की भावनाओं का कद्र करें। साथ ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका यह व्यवहार देखकर आपका साथी आपके प्रति और लगाव रखने लगेगा।

मीन

आज आपका साथी आपके व्यवहार से खुश रहेगा। साथ ही आज आपके साथी का आपको भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। साथी के साथ कहीं बाहर आप जा सकते हैं। कोई विशेष खुशखबरी आपको मिल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button