राशिफल: 18 मई, 2024

नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 मई 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को अपने पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है, तो वहीं पार्टनर कुछ जातकों की अपने पार्टनर से झगड़ा आदि भी हो सकता है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

आज आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को महत्व दें। जिससे आपका संबंध बना रहे।

वृषभ

आज आपका लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद आज आप लेंगे। आपको आपके साथी का सहयोग प्यार मिलेगा।

मिथुन

आज अपने साथी को लेकर परेशान रह सकते हैं। उनके व्यवहार के कारण आपका मन चिंतित रहेगा। आपका साथी आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातें छुपा सकता है, जिसका पता चलने पर आज आपके संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

कर्क

आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आज आपका दिन भागदौड़ में निकलेगा। अपने साथी को लेकर आप परेशान व चिंतित रह सकते हैं। अपने साथी के साथ निकालें, उन्हें खुश रखने का प्रयास करें।

सिंह

आज आपका पार्टनर समय ना देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है व अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है। जिस कारण आपसी झगड़े का योग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें, साथी के साथ समय बिताएं। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कन्या

आज आप अपने साथी के व्यवहार में कुछ परिवर्तन देखेंगे। साथ ही आपका परिवार आपके पार्टनर को स्वीकार करने में आप के विरोध में आ सकता है। जिस कारण परिवार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देगा।।

तुला

आज आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकता है। यदि अभी तक आपने उन्हें प्रपोज नहीं किया है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मौसम का भरपूर लुत्फ उठाएंगे, आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अच्छा है।

वृश्चिक

आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। स्वास्थ्य कारणों के चलते आपका पार्टनर कुछ दिन से मानसिक परेशान तनाव में चल रहा है। अपने साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उनके साथ कहीं बाहर जाएं, इस कारण उनका मन लगेगा। पार्टनर का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा।

धनु

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, वह आज आपसे शेयर कर सकते हैं। जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है।।

मकर

आज आपका साथी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा होगा। आज आप किसी झूठे आरोप में फंस सकते हैं, परंतु आपका साथी आपके पक्ष में रहेगा। जिस कारण आप अपने आप को सुखी महसूस करेंगे। आपके ऊपर लगाए गए झूठे आरोप निराधार होंगे। आपका साथी आपके प्रति समर्पित रहेगा।

कुंभ

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ आज दिन भर साथ रहेंगे। घर के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है।

मीन

आज का दिन मौसम के हिसाब से आपका अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ घर पर ही आज का दिन फुल एंजॉय करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button