मदत के बदले रेप…

छतरपुर। मध्य प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, प्रदेश में आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध देखने को मिल रहे हैं। एक ससुर की हैवानियत सामने आई है। इस ससुर ने अपने बहू पर ऐसी गंदी नजर डाल की उसकी जिंदगी को नरक बना दिया। मामला छतरपुर जिला के भगवां कस्बे का है जहां 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
हैरान करने वाली बात यह है कि दुराचार का आरोपित कोई और नहीं बल्कि युवती का ससुर है। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले दोनों फरार अभियुक्तों की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों को पुलिस जल्द ही कानून के शिकंजे में ले लेगी।

पीड़िता ने बताया
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शारीरिक और मानसिक यातनाएं देता था। इसको लेकर उसने अपनी आपबीती अपने ससुर को बतायी, तो उसने हमदर्दी जताते हुए भगवां में एक कमरा अपनी बहू को किराए पर दिलवा दिया। कमरा किराए पर दिलवाने के एक दिन बाद ही 26-27 नवंबर की दरमियानी रात आरोपी ससुर अपने परिचित के साथ आया और हत्या की धमकी देकर बहू साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके पहले भी उसका कुकर्मी ससुर हमदर्दी की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

पुलिस का कहना है
भगवां टीआई रामस्वरूप उपाध्याय का कहना कि फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है। जिले के एसपी अमित सांघी ने दुराचार की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश बड़ामलहरा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा भगवां टीआई रामस्वरूप उपाध्याय को दिए हैं।

Related Articles

Back to top button