रामचरितमानस हमारे जीवन की चिंताओं का समाधान- चिन्मयानंद बापू

उरई। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से प्रदर्शनी मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन विख्यात संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि रामचरितमानस हमारे जीवन की चिंताओं का समाधान करती है। रामचरित मानस से हमें हर सवाल का उत्तर मिल जाएगा। बस मन में कथा के प्रति और रामचरितमानस के प्रति हमें विश्वास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें प्रभु राम के जीवन पर किसी भी तरह का संदेह नहीं करना चाहिए क्योंकि राम सनातन धर्म में मूल स्थान पर विराजमान है उनको तर्क की बुद्धि से नहीं समझा जा सकता बल्कि अपने आत्म चिंतन से ही हम राम को पहचान सकते हैं। जिन लोगों ने राम पर संदेह किया वह खुद भी नष्ट हुए और अपने साथ वालों को भी नष्ट कर दिया। कथा में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के बृजकिशोर गुप्ता, शरद शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, प्रदीप पुरवार, महेंद्र गुप्ता, श्याम शर्मा, जेपी राजपूत सुरेश पुरवार, आदि रहे।

Related Articles

Back to top button