रामनवमी की रात निकली श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की भव्य झांकी

बलिया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व की रात बुधवार को नवयुवक हिंदू सेना एलासगढ़ मनियर के नेतृत्व में मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ से शोभा यात्रा निकली। जिसमें प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व सीता सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां निकाली गयी। शोभा यात्रा निकलने से पूर्व क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने श्रीराम लक्ष्मण व सीता की आरती उतारी। इन झांकियां के साथ वह भी रथ पर सवार हुई। भगवा झंडा लिए नौजवान जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। भक्तिमय वातावरण बना हुआ था।

झांकी एलासगढ़ से उत्तर टोला, आजाद चौक, मनियर परशुराम स्थान, गुदरी बाजार, पुराना कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, देवापुर, मनियर बस स्टैंड होते हुए गंगापुर बजरंगबली के मंदिर पर करीब 8:30 बजे रात में पहुंची। झांकी गंगापुर बजरंगबली के मंदिर पर पहुंचने के बाद जय श्रीराम के नारे लगाए गए। उसके बाद यह कार्यक्रम संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष रामनवमी के दिन होता है। इस मौके पर अध्यक्ष जीतू चौधरी, उपाध्यक्ष धीरज साहनी,रोहित साहनी, कोषाध्यक्ष पवन ,मंत्री रोशन कुमार, निर्देशक उपेंद्र तथा शोभा प्रभारी विकास ,अनीश, अजय, पंकज सहित आदि रहे।

Related Articles

Back to top button