अयोध्या में राम मंदिर का भव्य समारोह, राममय हुई अयोध्‍या, टाइम्‍स स्‍क्‍वायर पर बांटे गए लड्डू

अयोध्या। भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में इतिहास रचा जाएगा। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों से इंतजार था। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अब प्रभु विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं।

एफिल टावर पर राम भक्तों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के जयकारे
अयोध्‍या में रामलला के प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह को लेकर दुन‍ियाभर में जबरदस्‍त उत्‍साह। फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रसिद्ध एफिल टावर पर राम भक्तों ने जय श्री राम का जयकार लगाया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- इस युगांतकारी दिन पर बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्‍स पर ल‍िखा, “ऐतिहासिक शहर अयोध्या, रामजन्मभूमि में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के इस युगांतकारी दिन पर बधाई। पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण के जश्न के पल को देखकर खुशी हो रही है…”

जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी: अभिनेता मनोज जोशी
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अभिनेता मनोज जोशी, “जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी। दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इतना आनंद है कि वर्णन नहीं कर सकते।”

अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
अयोध्या। अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अनुपम खेर ने कहा, “प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है… यहां हर जगह राम जी की मौजूदगी महसूस हो रही है।”

महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा की गई कड़ी
अयोध्या। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा की गई कड़ी।

अयोध्या राम मंदिर में पूजा अनुष्ठानों की झलकियां आईं सामने
अयोध्‍या। अयोध्‍या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज, पूजा अनुष्ठानों की झलकियां आईं सामने।

अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी क्‍या बोले?
अयोध्या। अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, “अयोध्या शहर में सभी धर्मों के सभी देवता निवास करते हैं। आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह मंदिर की शुरुआत है।”

टाइम्स स्क्वायर पर प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह का जश्न
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए न्‍यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में जुटे भारतीय प्रवासी।

भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
अयोध्‍या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भगवान राम किसी के नहीं हैं।

राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आएंगे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव राम बनकर दर्शन देंगे तो भागवत भवन में राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आएंगे। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया, ठाकुर बांकेबिहारी पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भेष में सिर पर स्वर्ण मुकुट, रत्न जड़ित स्वर्ण रजत आभूषण धारण करके हाथ में चांदी का धनुष लिए भक्तों को दर्शन देंगे।

राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजाया गया है।

Related Articles

Back to top button