रैली निकाल बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

लोकतंत्र हो तभी महान, सब करें जहां मतदान

बलिया। प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर के बच्चों द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली का उद्घाटन फीता काटकर मनियर थाने के उप निरीक्षक राजेश कुमार राय ने किया।

रैली घाटमपुर से नवका बाबा ढाला होते हुए मनियर बस स्टैंड तक गई। वहां से वापस होकर पुन: स्कुल पर पहुँची। रैली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस वाहनों को नियंत्रित करती रही। रैली के दौरान बच्चों ने अपनी ताकत को पहचान, चलें करें हम सब मतदान। चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी। लोकतंत्र के हिस्सेदारी, हम सबकी हैं जिम्मेदारी। लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान। लोकतंत्र हो तभी महान, सब करें जहां मतदान। बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। हमको यह समझाना है, सबको वोट दिलाना है। लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी आदि नारे लगा रहे थे। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रबंधक पराशर मुनिपाल, प्रधानाचार्य अगस्त मुनिपाल, अध्यापक गण चंद्रमा मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र वर्मा, नीरज कुमार ,अजीत सिंह, निलेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button