संकल्प यात्रा कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ने लाभार्थियों को किया सम्मानित

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद रहे। जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दीं और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा की नीतियों और योजनाओं से खुश है। हर किसी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने भाजपा ने जो किया वह कोई और नही कर पाया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि अशोक तिवारी, प्रगतिशील किसान राजकुमार पांडेय, गणेश यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा.नागेंद्रनाथ यादव, इंद्रप्रकाश बाजपेई समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य समेत सभी लोगों ने विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का अवलोकन किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीपीओ राजीव सिंह, ईओ नगर पालिका हेमराज सिंह, सभासद हसन खान गोलू, सुधांशु उर्फ नीलू अवस्थी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन अनवर खान ने किया।

Related Articles

Back to top button