राजीव कालोनी की बिटिया प्रियंका यादव बनी IAS

पीलीभीत। शहर से सटी राजीव कालोनी में रहने वाली होनहार छात्रा प्रियंका यादव का चयन (आईएएस) IAS में हो गया है। परीक्षा का परिणाम आते ही परिवार में खुशियां छा गईं। रिश्तेदार और परिचित बधाई देने के लिए पहुंचने लगे।

शुरू से पढ़ने में थी तेज तर्रार
राजीव कॉलोनी में रहने वाले जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष जवाहर सिंह यादव एवं सरोज यादव की होनहार बेटी प्रियंका यादव बचपन से ही मेधावी रही है। उसने सीबीएसई की 10वीं की पढ़ाई लायंस बाल विद्या मंदिर से पूरी की थी। दसवीं की परीक्षा में वह पूरे जिले में टापर रहीं। इसके बाद 12वीं की परीक्षा में उसे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुई थे। जिले में दूसरा स्थान रहा था।

दिल्ली से की कोचिंग
इसके बाद बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कालेज झांसी बीटेक (आनर्स) किया। इसमें भी टॉपर रही। उसके बाद यूपीएससी की कोचिंग के लिए दिल्ली चली गई। यूपीएसपी की परीक्षा में पास होकर अब वह आईएएस बन गई है। जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारियों ने उसके घर पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button