भगवान श्रीराम की रथयात्रा निकाली, किया अछत वितरण

सिंहपुर अमेठी। ब्लाक की ग्राम पंचायत सराय माधव में रविवार को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत वितरण कार्यक्रम काफी धूमधाम से बैंड-बाजा के साथ ग्राम प्रधान सराय माधव प्रधान अश्वनी कुमार सिंह रिंकू की देखरेख में गांव के नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा का शुभारंभ सराय माधव से शिव मंदिर से पूजा अर्चना करते हुए किया गया। यह शोभा यात्रा सराय माधव, टिकरी, बैशन पुरवा होते जगेसर गंज तक पहुंची प्रधान अश्वनी कुमार सिंह उर्फ रिंकू ने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना करके श्री भगवान राम चंद्र जी के चित्र पर रथ पर सवार करके बैड बाजे के साथ नाचते गाते श्रीराम जी के भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली जिसमें क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने कलश के साथ श्री राम का पूजन करते हुए रथ के साथ सराय गोपी और सराय माधव , टिकरी बैशन पुरवा गांव का भ्रमण किया गया भव्य शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग लिया शोभा यात्रा जय श्री राम के नारों से सराय माधव गांव सभा गूंजायमान हो गई जिसके ओजस्वी उद्घोषों से पूरा क्षेत्र राम मय हो गया। इस यात्रा के माध्यम द्वारा जन-जन से श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने – अपने घरों आगामी में 22 जनवरी को दीपावली मनाने व भजन कीर्तन करने का आग्रह किया गया।
जगह जगह पर महिलाएं अपने घरों के सामने दीप प्रज्वलित कर श्री राम भगवान की आरती उतारी व पुष्प वर्षा के माध्यम से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। वही गांव सभा के महिलाओं और पुरुषों ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन मंदिर पर ही किया गया।
इस अवसर पर माता प्रसाद यादव, दिनेश कुमार प्रजापति कोटेदार रमेश कुमार, अरूण कुमार सिंह, दुर्गा बक्श सिंह, रामू सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button