रायपुर-भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती : कांग्रेस

रायपुर। महादेव एप पर एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती।

उन्होंने कहा कि छिटपुट कार्यवाहियां कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है। हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को चार महीने हो गये ,महादेव एप क्यों बंद नहीं किया जा रहा है? क्यों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियो भाजपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महादेव एप पर कार्रवाई तो कांग्रेस की सरकार ने की थी और केंद्र की भाजपा सरकार से अनुरोध किया था कि महादेव एप को बंद करके उसके संचालकों को गिरफ़्तार कर लें । गिरफ्तारी तो दूर की बात केंद्र सरकार ने महादेव एप को बंद तक नहीं करवाया। उन्होंने पूछा कि क्या वजह है कि महादेव सट्टा एप अभी भी बिना रोक टोक चल रहा है। भाजपा सच में सट्टेबाजी के खिलाफ होती तो केंद्र की भाजपा सरकार सट्टेबाजी पर जीएसटी वसूल कर उसे कानूनी रूप नहीं देती।

Related Articles

Back to top button