दिल्ली में बारिश के आसार

देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई जगहों पर तेज धूप के कारण गर्मी का भी एहसास हो रहा है। वहीं, अब दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। सुबह के समय हल्की गुलाबी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.2, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 रहने की संभावना है। बीते शुक्रवार (13 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था।

बिहार के मौसम का हाल
पटना समेत कई जिलों का मौसम अगले दो से तीन दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव के आसार नहीं है। पटना और आस-पास के इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरा छाया रहेगा।

तेज धूप के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान जिलों में वर्षा पर विराम लगने से मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद पछुआ के प्रवाह से मौसम में बदलाव की संभावना है। दुर्गा पूजा पर मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है। बारिश के भी आसार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश
लखनऊ में मौसम ने करवट ली है। शनिवार की सुबह गुलाबी सर्दी ने दस्तक दी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान करीब 20 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है। आगामी तीन दिनों में तेजी से पारा गिरने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार,15 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में हो रही बर्फबारी
मौसम विभाग द्वारा मिली ताजा जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इस दौरान 15 और 16 अक्टूबर को आंधी और आसमानी बिजली के साथ मंडी, चुबा, कुल्लू, मंढी कांगड़ा और शिमला में भारी वर्षा की संभावना है। जबकि लाहुल स्पीति और किन्नौर सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

शुक्रवार को प्रदेश में धूप खिली थी। चटक धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है। सुबह और शाम को ठंडक बढ़ गई है।

उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जहां एक ओर पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, तो वहीं मैदानी इलाकों में भी अब पारा गिरने लगा है। तराई में एक सप्ताह से लगातार मौसम साफ नजर आ रहा है। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे हल्की ठंड लोग महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान रात में बदलता रहेगा। दिन में कड़ी धूप निकलेगी।

झारखंड से विदा हुआ मानसून
झारखंड से मानसून विदा हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को आधिकारिक रूप से राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई की घोषणा की है।

मानसून की विदाई के बाद से झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। बता दें कि इस बार राज्य में मानसून का आगमन 19 जून को हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पंजाब में करवट ले रहा मौसम
राज्य में मौसम का बदलता दौर जारी है। आज बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को भी बारिश होने के आसार हैं। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम 68 और न्यूनतम तापमान 41 दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button