मानसून की पहली बारिश से मंगी ब्रिज पर हुए जलभराव में डूबे वाहन

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जलभराव वाले 10 स्थानों पर इस समस्या को पूरी तरह दूर करने के लिए जुटा है, मगर इसी बीच दिल्ली में अधिक जलभराव वाले 30 और नए स्थान तैयार हो गए हैं। यहां पर पिछले दो साल से अधिक जलभराव हो रहा है।

समस्या इतनी बढ़ती जा रही है कि विभाग ने इन स्थानों पर 24 घंटे निगरानी से लिए अब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे वर्षा का पानी बढ़ने पर संसाधन तुरंत उपलब्ध करा पानी निकालकर लोगों को निजात दिलाई जा सके। विभाग ने इन सभी प्वाइंट का सर्वे करने का निर्देश दिया है।

इस बारे में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। विभाग की योजना इसी माह इन प्वाइंट पर कैमरे लगाने की है। दिल्ली में जलभराव वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में बने कंट्रोल रूप से जोड़ा गया है। यहां 15 जून से 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा जलभराव वाले इन प्वाइंट पर जलभराव का कारण क्या है।इस समस्या को कैसे दूर कर जलभराव समाप्त किया जाए। इसके अलावा जलभराव होने पर इन प्वाइंट से जल्द जल निकासी की क्या व्यवस्था की जाए।इस पर भी काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button