राहुल गांधी मणिपुर से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (14 जनवरी) से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत होने वाली है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी। थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।

  • यात्रा पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “पार्टी के जो नेता राम मंदिर के ‘मुहूर्त’ पर सवाल उठा रहे थे और विश्लेषण कर रहे थे, उन्हें कम से कम यह तो पता होना चाहिए था कि ‘शास्त्रों’ के अनुसार ‘पंचक’ लगता है, जो शुरू हो गया है और यह 18 जनवरी तक चलेगा। ‘पंचक’ के इन पांच दिनों के दौरान कोई भी अच्छा काम शुरू नहीं किया जाता है और इस अवधि के दौरान यह यात्रा शुरू की जा रही है।”
  • कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने से पहले जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 
  • ‘काउंटडाउन शुरू’ कांग्रेस की ओर से पोस्ट करते हुए मैदान पर तैयार किए गए मंच की तस्वीर साझा की गई है।
  • कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “आ रहे हैं… न्याय का हक लेने।”
  • जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। भारत जोड़ो यात्रा से हमारे संगठन में एक नई उमंग और एकजुटता दिखाई दी थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया था, जो आज मणिपुर से शुरु हो रही है।
  • थोड़ी देरी के बाद राहुल गांधी की विशेष इंडिगो फ्लाइट दिल्ली से रवाना हो चुकी है। फ्लाइट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे औरक जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद हैं। इस दौरान पार्टी नेता ‘न्याय का हक मिलने तक’ और ‘सहो मत डरो मत’ जैसे नारे लगाते नजर आए हैं।
  • ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया था, क्योंकि उत्तर से दक्षिण तक, वह पहले ही यात्रा पूरी कर चुके थे।”
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। वह मणिपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इम्फाल पहुंचे हैं।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। हालांकि, अबतक उनकी फ्लाइट को लेकर कोई दूसरा अपडेट सामने नहीं आया है।
  • इंडिगो की एक विशेष उड़ान से राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इम्फाल के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट विलंबित है। कांग्रेस नेता अभी तक फ्लाइट में नहीं चढ़े हैं और एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार कर रहे हैं।
  • ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहां, “इस यात्रा का उद्देश्य सभी के लिए न्याय की मांग है। इस देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक कि यात्रा शुरू कर रहे हैं।”
  • राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “यह 6000 किलोमीटर की यात्रा है और महत्व रखती है। मैं चाहता हूं कि यात्रा का संदेश देश के सभी हिस्सों तक पहुंचे।”
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से मणिपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। वह आज मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।
  • थौबल के खोंगजोम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर है। जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
  • कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button