महागठबंधन रैली में शामिल होने पटना जाएंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी की नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आज 50 दिन पूरे हो चुके हैं। आज मध्य प्रदेश में यात्रा का दूसरा दिन है। आज आधे दिन का ब्रेक लगेगा, क्योंकि राहुल गांधी के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है।

यात्रा के बीच पटना जाएंगे राहुल गांधी

इसी बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि आज राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे। इसके बाद कल शिवपुरी से यह यात्रा दोबारा शुरू होगी।

जयराम रमेश ने कहा, “आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 50वां दिन है, थोड़ा बदलाव हुआ है, क्योंकि राहुल गांधी को विपक्ष की रैली में शामिल होने के लिए पटना जाना है। आज सुबह वह अग्निवीर योजना पर बातचीत करेंगे। दोपहर में, भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं होगी। कल, हम शिवपुरी से यात्रा फिर से शुरू करेंगे।”

विपक्षी गठबंधन की रैली में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में अपनी यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी अलग-अलग वर्गों से संवाद करेंगे। एमपी में दूसरे दिन यात्रा ग्वालियर से शुरू होगी। राहुल गांधी पूर्व सैनिकों और भावी अग्निवीरों के साथ संवाद करेंगे। आज यात्रा मोहना में रुकेगी और राहुल गांधी दोपहर में पटना जाएंगे। राहुल गांधी बिहार के पटना में INDIA की जन विश्वास रैली में शामिल होंगे। यात्रा कल मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से फिर शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button