राहुल गांधी-सोनिया गांधी पर स्मृति इरानी का वार

अमेठी। पांडेय गंज में बुधवार को इन्हौना-रुदौली राजमार्ग निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ने भूमि पूजन किया। डित संदीप कुमार तिवारी ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से पूजन कराया। भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने बतौर सांसद जो सेवा की है। वह आगे भी करती रहेंगी। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी को अपना परिवार कहने वालों ने कोरोना महामारी में साथ छोड़ दिया था। अमेठी मैंने विषम परिस्थितियों में भी साथ नहीं छोड़ा और हर संभव मदद की। लोगों को विश्वास दिलाया कि जब भी जरूरत होगी वह मदद के लिए खड़ी मिलेंगी।

इन्हौना-रुदौली मार्ग का भूमि पूजन करती केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व विधायक सुरेश पासी : जागरण

जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से क्षेत्र का विकास हो रहा है, जो पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। जनसभा में मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के राम उजेरे शुक्ल, राम प्रताप तिवारी, सतीश मिश्र, रविंद्र सिंह, समर बहादुर सिंह, जसकरन, संदीप कुमार, राजेश कुमार चौहान व मनोराज यादव उपस्थित रहे।

मृतकों के परिवार से मिल जताया शोक

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद दोपहर बाद पूरे रग्घू गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ल के घर पहुंच परिवारजन को शोक संवेदना व्यक्त की। गांव निवासी वेद प्रकाश शुक्ल की माता की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए कांग्रेस, सपा, बसपा व जनसत्ता दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सांसद स्मृति इरानी व क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस कार्यकर्ता जयसिंह, महेश तिवारी, रवी शंकर दुबे, संतोष पांडेय सपा के रमेश तिवारी व जिला पंचायत सदस्य मो. मोतीन, बसपा के किरसन गोडिया, वीरेंद्र दुबे, जनसत्ता दल के महेश दुबे शामिल है।

Related Articles

Back to top button