राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव की दी जानकारी

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 से पहले I.N.D.I. गठबंधन अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहा है। इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने इस चुनाव को देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव कहा। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन है जो आईएनडीआईए गठबंधन का पहला चुनाव है।

राघव ने कहा, यह गठबंधन का पहला मैच है। 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा, दिशा बदलने वाला चुनाव है। यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा। इस चुनाव में पहली बार I.N.D.I.A. बनाम भाजपा होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button