राजऋषि मुकुंद महाराज बनें श्रीराम जानकी सेवा संघ अयोध्या का राष्ट्रीय अध्यक्ष

हमीरपुर| हरिद्वार संत सभा एवं काशी संत सभा व राम जानकी सेवा संघ के महंतों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विकासखंड कुरारा के बेरी गांव निवासी व चित्रकूट धाम के प्रसिद्ध कथा व्यास राजऋषि मुकुंद महाराज को श्रीराम जानकी सेवा संघ अयोध्या का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


विकासखंड कुरारा के बेरी गांव निवासी कथा व्यास राजऋषि मुकुंद बीते कई वर्षों से चित्रकूट धाम में रहकर कथा व्यास के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन होने पर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष संघ में बनाया गया है। उनके इस उपलब्धि से गांव के लोगों में खुशी है। इस मौके पर बांकी गांव निवासी गौरीशंकर सोनी, हरनारायन सिंह सेंगर झलोखर, कमल सिंह बंडा, ज्ञानेश दीक्षित इंगोहटा, राजेश सेंगर, संग्राम सिंह, लल्ला सिंह समेत तमाम लोगों ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button