गुणवत्तापूर्वक हो निर्माण कार्य: सौरभ त्रिपाठी

परियोजना अधिकारी डूडा ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
बाराबंकी।
शुक्रवार को परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने नगर पालिका नवाबगंज के मोहल्ला ककरहिया सहित कई स्थानों पर डूडा द्वारा करवाये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ में अवर अभियंता नन्द कुमार गौतम भी मौजूद रहें। श्री त्रिपाठी ने सम्बन्धित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देष दिया कि कार्यों में कही कोई गड़बड़ी पायी गयी सम्बन्धित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि नगर पालिका नवाबगंज के मोहल्ला ककरहिया, षिव बिहार कालोनी, ओबरी और बाल्मीकि नगर में जल निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लाखों की लागत से हो रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार द्वारा अगर मानक विहीन सामग्री लगायी जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वैसे मैने सम्बन्धित ठेकेदारों को स्पष्ट रुप से दिषा निर्देष दे रखें हैं कि मानक अनुसार, सामग्री निर्माण कार्यों में लगाये क्योंकि गुणवत्तापूर्वक किये गये कार्यों की अलग ही पहचान होती है।

Related Articles

Back to top button