जनकल्याण सुरक्षा संघ का आज मनाया जाएगा स्थापना दिवस

पुरनपुर। जनकल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह यादव के द्वारा जनकल्याण सुरक्षा संघ का द्वितीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह कलीनगर में स्थित कस्बा पुलिस चौकी के सामने ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।इस सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी,क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद,पीसीयू के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेश सिंह गंगवार,जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू,नगर पंचायत कलीनगर की अध्यक्ष माया भारती सहित कई।जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल के नेता उपस्थित रहेंगे।सम्मान समारोह कार्यक्रम में कई मीडिया कर्मियों को उनके द्वारा संस्था का सहयोग करने पर सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में जनकल्याण सुरक्षा संघ के जिला,मंडल एव प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button