डीएफओ से शिकायत के बाद हुई कार्यवाही

हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र में हो रहे ताबड़तोड़ प्रतिवंधित पेड़ो की अवैध कटान पर विराम नही लग रहा है। आए दिन वन माफिया पुलिस और वन रक्षक से मिलकर हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ो की कटान कर रहे रहे है। पर्यावरण प्रेमियों द्वारा मामले की शिकायत जिला वनधिकारी से करना शुरू कर दिया। वन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर वन क्षेत्र हैदरगढ़ रेंजर को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए। जिसके बाद से वन माफियाओं और गोरखधंधे में संलिप्त कथित लोगों में हड़कंप मच गया। वन कर्मचारियों ने पीचूरी गांव में काटे गए आम के पेड़ पर ठेकेदार अनूप सिंह पर जुर्माना की कार्यवाही की। वही सुबेहा क्षेत्र के पूरे ललक में काटे गए दो पेड़ो पर मिराज ठेकेदार पर कार्यवाही की गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि अभी तीन पेड़ो पर कार्यवाही हुई है। वही लोदी पुर गांव में परमिट की आड़ में प्रतिवंधित पेड़ काटने की सूचना मिल रही है उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button