प्रियंका गांधी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं।

हैदराबाद। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

प्रियंका ने टीम इंडिया को कहा- ऑल द बेस्ट
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच एक सभा को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय क्रिकेट को शुभकामनाएं दी। प्रियंका वाड्रा ने कहा, ‘आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है। हमारी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बड़े-बड़े रिकॉर्ड हासिल कर रही है। यह हमारी एकता का प्रतीक है। हम टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हैं।

राहुल गांधी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा- ‘क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए बॉयज इन ब्लू को शुभकामनाएं, निडर होकर खेलें। एक अरब से अधिक दिल आपके लिए धड़कते हैं। जीतेगा इंडिया।’

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
बता दें कि अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button