प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने खेली होली, कपल की रोमांटिक फोटो पर दिल हारे फैंस…

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी सितारों के बीच होली पार्टी की धूम रही। बॉलीवुड स्टार्स त्योहार की मस्ती में रंगे नजर आए। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा और विदेशी सिंगर निक जोनस तक ने इस फेस्टिवल का भरपूर लुत्फ उठाया। फिल्म स्टार्स के साथ ही टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने होली के जश्न को पूरी मस्ती के साथ सेलिब्रेट किया।

लव बर्ड्स प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टेलीविजन इंडस्ट्री के नामी कपल्स में से एक हैं। ‘बिग बॉस 16’ के बाद इनकी पॉपुलैरिटी और केमेस्ट्री काफी बढ़ गई है। कपल ने प्यार भरी इस होली का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया।

प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने मनाई होली
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी क्यूट फोटोज सामने आती हैं। होली के त्योहार में भी कुछ ऐसा ही होते देखने को मिला। कपल ने दोस्तों के साथ ही एक दूसरे के साथ भी धूमधाम से होली मनाई।

सामने आई फोटोज में दोनों के चेहरे पर चटख गुलाबी रंग लगा देखने को मिल रहा है। अंकित बड़े ही प्यार से प्रियंका को रंग लगाते देखे जा सकते हैं। व्हाइट शॉर्ट्स और ट्रासपेरेंट टॉप में प्रियंका की खूबसूरती भी झलक कर बाहर आ रही है।

फोटोज देख गदगद हुए फैंस
अंकित और प्रियंका को एक बार फिर एक साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, ‘अपने ही रंग में मुझको रंग दे।’ एक ने कमेंट किया, ‘अगर होली और दिवाली पर ऐसी ऐसी फोटो मिल सकती है, तो फिर ये त्योहार रोज होना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button