प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एन्जॉय की बारिश वाली डेट

नई दिल्ली। बी-टाउन की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन भारत में उनकी फैन-फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं आई है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग प्रियंका की जोड़ी ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक है

प्रियंका और निक अपनी लव लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते हैं। दोनों अपने प्यार करने के तरीके के चलते फैंस के चहीते कपल बन गए हैं। हाल ही में, यह क्यूट कपल तेज बारिश में रोमांटिक डेट पर गया और मैगी का लुत्फ उठाया।

बारिश में लॉन्ग ड्राइव पर गए प्रियंका और निक 

जैसा कि आप जानते हैं कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा  अपने पति निक जोनस के साथ शादी के बाद लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पति निक के साथ रोमांटिक डेट की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। एक वीडियो प्रियंका और निक के लॉन्ग ड्राइव की है। वह बारिश में पति के साथ कार में कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पूछा, “LA (लॉस एंजेलिस) में मानसून?”

प्रियंका चोपड़ा ने एन्जॉय की मैगी

41 साल की प्रियंका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘स्ट्रॉन्ग, स्मार्ट और फियरलेस’ को हाइलाइट किया। एक क्लिप में प्रियंका और निक रेस्तरां में बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। एक स्टोरी में एक्ट्रेस ने रेस्तरां से LA में लगातार हो रही बारिश की झलक दिखाई है। पति के साथ डेट पर गईं प्रियंका ने मैगी खाई। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “बारिश में और किसे मैगी नूडल्स की जरूरत है?”

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने डेटिंग की थी। 2022 में कपल सरोगेसी से एक बेटी का माता-पिता बना था। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। 

Related Articles

Back to top button