प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के सेकंड जन्मदिन पर करवाई पूजा

नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। अपने अभिनय से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीत लिया है।विदेश में रह रहीं डीवा प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने इंडियन कल्चर और रूट से हमेशा जुड़ी रहती हैं।

दिवाली हो या गणपति वह लॉस एंजेलिस में निक और अपने पूरे परिवार के साथ हर इंडियन फेस्टिवल को सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के साथ ही अपनी लाडली की पूजा भी करवाई और भगवान का आशीर्वाद लिया।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के बर्थडे पर लिया भगवान का आशीर्वाद

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी बेटी मालती की खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर करते हैं। बेटी के दूसरे जन्मदिन के खास मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा ने कुछ खास फोटोज शेयर की हैं, जिसमें से चौथी फोटो को देखकर आपकी निगाहें उस पर से नहीं हटेगी।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गयी पहली फोटो में मालती ने एक बड़ी सी माला पहनी हुई है। व्हाइट कोर्डसेट के साथ दो चोटी और बिंदी में मालती की क्यूटनेस देखते ही बन रही है।

इसके अलावा दूसरी फोटो में पिंक टॉप और रेड पैंट के साथ आंखों में हार्ट शेप गॉगल्स लगाए, झालर के बीच में प्रियंका की लाडली का स्टाइल बेहद अनोखा है।

तीसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा की गोद में मालती अपने जन्मदिन पर माता रानी का आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

मालती की चौथी फोटो है बेहद ही खास

 प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के जन्मदिन की कई फोटोज शेयर की हैं। चौथी फोटो में मालती को पिता निक जोनस ने अपनी गोद में पकड़ा हुआ है और वह आंखें बंद करके भगवान से प्रेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ फोटोज में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी है। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने मालती के जन्मदिन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button