प्रियंका चोपड़ा और ह्रितिक रोशन की जोड़ी एक बार फिर आ सकती है साथ…..

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बनने का प्रियंका चोपड़ा का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। साल 2003 में बतौर सेकंड लीड अपनी शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया।

अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट कर रही हैं। हालांकि, इस बीच बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस को देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी तरस रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि वह जी ले जरा से वापसी करेंगी, लेकिन फैंस के कटरीना और आलिया के साथ स्क्रीन पर एक्ट्रेस को देखने के अरमान धरे के धरे रह गए।

अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन संग बॉलीवुड में अपनी जोरदार वापसी कर सकती है

ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सुपरहिट ऑनस्क्रीन्स जोड़ी में से एक है। दोनों ने कृष और अग्निपथ जैसी सफल फिल्में ऑडियंस को दी हैं। ऐसे में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो कृष 4 के मेकर्स प्रियंका चोपड़ा को इस सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन के अपोजिट कृष और कृष 3 में प्रिया का किरदार निभाया था। अगर मेकर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा की बात बन जाती है, तो ये प्रियंका का बॉलीवुड में एक बहुत ही बड़ा कमबैक साबित हो सकता है। हालांकि, अब तक मेकर्स और प्रियंका की तरफ से अब तक फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कब शुरू हो सकती है कृष 4 की शूटिंग?
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में फरहान अख्तर के अपोजिट फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ में काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस को उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। इस मूवी के बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आई थीं।

प्रियंका ने साल 2021 में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फोटो शेयर करते हुए ‘जी ले जरा’ की घोषणा भी की थी, लेकिन फिलहाल के लिए ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गयी है। इस मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो चुकी है और ऋतिक रोशन की तरफ से उसे ओके किया जा चुका है। फिल्म 2024 की फरवरी में फ्लोर पर जा सकती है।

Related Articles

Back to top button