22 जनवरी को जेलों के कैदी भी देखेंगे लाइव प्राण प्रतिष्ठा: धर्मवीर प्रजापति

-उन्नाव जिला जेल का कारागार मंत्री ने किया निरीक्षण, कैदियों से किया संवाद
-सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, कंबल वितरण किया नेकी के रास्ते पर चलने की सलाह दी
उन्नाव।
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आज उन्नाव जिला जेल पहुंचकर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर बंद कैदियों से संवाद स्थापित किया है। उनको हनुमान चालीसा, सुंदरकांड की पुस्तक भेंट की हैं। ठंड को देखते हुए कंबल वितरण भी किया है। उन्होंने कहा कि कैदियों से वार्ता की गई है। उनकी समस्याओं को समझ गया है कुछ कैदी ऐसे भी हैं जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आते हैं। उनके लिए व्यवस्थाएं कराई गई हैं। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश की जेल में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर के साक्षी जेल में बंद कैदी भी बनेंगे।
मंत्री ने कहा कि देखिए सर्दी का मौसम है हर जेल में उत्तर प्रदेश में हर जेलों में 100- 200 ऐसे कैदी होते हैं। जिनसे उनके परिजन में मिलने नहीं आते हैं। उन कैदियों के लिए विशेष रूप से अभियान चलाकर उनको गर्म कपड़े दे रहे हैं। उन्नाव में भी कुछ बंदी ऐसे थे जिसे कोई मिलने नहीं आता है उनको भी कंबल वितरण किया गया हैं। मेरे द्वारा हर जेल में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा को भी वितरित किया जा रहा है इसके पीछे का राज यह है की जेल में जो कैदी हैं उनके पास बाहर का कोई संवाद नहीं होता है कोई चर्चा नहीं होता है। कोई काम नहीं होता है। आपस में बंदियों से एक दूसरे के केस की चर्चा करते है। दिमाग में यह है कि जब वह कैदी 10-15 साल इस पर चर्चा करते रहेंगे। न्यायालय से बाहर जाते हैं तो वह चर्चा उनसे दूसरी गलती ना कर दे। उस चर्चा से बचाने के लिए मैं सुंदरकांड का वितरण करता हूं। नियमित सुंदरकांड करने वाले व्यक्ति को डेढ़ घंटा लगता है। नए व्यक्ति को 2 घंटे से ज्यादा लगेंगे। अध्यात्म की और दिमाग जाएगा काम से कम वह गलत चर्चाओं से बचेगा। अपराध की चर्चाओं से भी बचेगा। हमारा प्रयास है। वहीं जेल के अंदर बंदियों से काम करने के सवाल पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुझसे ज्यादा कोई मंत्री भ्रमण करने वाला भी नहीं होगा। ऐसी कोई शिकायत मिलेगी तो हम शक्ति कर इसकी जांच करेंगे।
मेरा मकसद यह भी है कि मैं जब जेल में जाता हूं तो कैदियों से संवाद भी करता हूं के करके उनके परिवार की परिस्थितियों को उनके सामने रखता हूं। कई कैदी भावुक भी होते हैं इस समय में संकल्प करता हूं। उन्नाव जेल में भी कैदियों ने संकल्प किया है कि जब हम बाहर जाएंगे तो कोई भी आपराधिक कार्य नहीं करेंगे। राम मंदिर में विपक्ष के द्वारा निमंत्रण अस्वीकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है हमारे देश की जनता बहुत समझदार है। इसका जवाब देश की जनता आने वाले समय में दे देगी।

उन्नाव की जिला जेल में गाय के गोबर से बंद रहे दिया को लेकर चर्चा की है कहा कि हजारों की संख्या में यह दिए अयोध्या जाएंगे। उत्तर प्रदेश की जेल में 22 तारीख को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लाइव भी दिखाया। 500 वर्षों से ज्यादा समय के बाद यह अवसर आया है। पूरा देश इसका साक्षी बन रहा है हमारे कैदी भी देश के रहने वाले हैं भारत के नागरिक हैं इन्होंने कोई गलती की है सजा काट रहे हैं वह भी इस अवसर से न चुके इसकी व्यवस्था करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button