मतदान ड्यूटी में लगे प्रधानाचार्य की हार्ट अटैक से मौत

हमीरपुर : लोकसभा चुनाव की मतदान ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे प्रधानाचार्य की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव निवासी रवि उर्फ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता जगदीश प्रसाद अनुरागी मंगरौठ गांव स्थित पंडित परमानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य थे। सोमवार की रात उनकी ड्यूटी दिव्यांग मतदान के लिए डोर टू डोर हमीरपुर के गांव में लगी हुई थी। जहां सोमवार की रात ड्यूटी करने चले गए थे। मंगलवार रात जब घर लौटे तो हल्का बुखार से हालत बिगड़ी हुई थी। रात में इलाज करा दिया था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे डयूटी जाने के लिए अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डा.नरेन्द्र सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवि ने बताया कि पिता के नाम चार बीघा और मां लज्जा देवी के नाम दो बीघा जमीन है। जिस पर खेती करते थे। मृतक के राजेन्द्र, ह्रदेश, पुत्री विभुति हैं।

Related Articles

Back to top button