CM शिवराज का प्रियंका गांधी पर वार, पूछा ये सवाल

मध्यप्रदेश चुनाव 2023। मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता आए दिन एक-दूसरे पर सवाल दागते रहते हैं। सवाल-जवाब की कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के सामने अपने सवाल रखे हैं। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये सवाल रखा हैं।

घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे, CM शिवराज का प्रियंका गांधी पर वार
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने सवाल में लिखते हैं कि ” प्रियंका जी, कांग्रेस के नेता कभी कर्मचारी-अधिकारी, तो कभी बहनों को धमकाते हैं। कहते हैं कि घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या कांग्रेस बच्चों को भूखा मारना चाहती है? क्या यह सब मैडम सोनिया गांधी जी के इशारे पर हो रहा है? जवाब दीजिये।”

दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के इंदौर दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं और इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां घोटाले और घपले वे दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं। बलात्कार राजस्थान में होते हैं और आप (प्रियंका गांधी) उन्हें मध्य-प्रदेश पर मढ़ देती हैं। आपको शर्म नहीं आती?” CM शिवराज का प्रियंका गांधी पर वार, पूछा ये सवाल। क्या जवाब देंगी प्रियंका गाँधी जानने के लिए पढ़ते रहिये खबर सिर्फ निष्पक्ष प्रतिदिन

Related Articles

Back to top button