प्राथमिक विद्यालय उमामिश्रपुर में गुन्नौर की संकुल बैठक सम्पन्न

मुसाफिरखाना अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महा निदेशक कंचन वर्मा के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने संकुल बैठक का आयोजन होता है। इसी क्रम में गुन्नौर संकुल के प्राथमिक विद्यालय उमामिश्रपुर में बैठक का आयोजन गुन्नौर प्राथमिक विद्यालय के वरिष्ठ सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संकुल बैठक का संचालन नोडल संकुल शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उमामिश्रपुर विवेक मिश्र ने किया। बैठक में नोडल संकुल विवेक मिश्रा ने एजेण्डा के अनुसार परियोजना संबंधी समस्त प्रकार की जानकारियों से शिक्षकों को अवगत कराया उन्होंने बताया निपुण भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसे हम लोगों को पूर्ण निष्ठा व लगन से करना है, और समय से निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। कार्य पुस्तिका भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सहायक हरि प्रसाद यादव ने शिक्षण पाठ योजना, शैक्षिक नवाचार, टी एल एम निर्माण, सहित कई बिंदुओं पर चर्चा पर चर्चा की निपुण लक्ष्य की प्राप्ति पर जोर दिया, उन्होंने कहा सभी शिक्षक योग्य हैं, आप सभी मेहनत करके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। जो कुछ भी यहां हम चर्चा- परिचर्चा में सीखते हैं और जो भी परियोजना के दिशा निर्देश हैं उनका अक्षरश: पालन करते हुए अपने-अपने विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करें। बैठक को ए आर पी अर्चना मौर्य मनोज कुमार तिवारी उमेश विश्वकर्मा सहित कई अन्य शिक्षक ने संबोधित किया। बैठक में प्रधानाध्याक एवं नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्र ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक द्वारा बैठक की बहुत ही सुन्दर व्यवस्था करायी गयी थी, जिसका उपस्थित सभी शिक्षकों ने सराहना व प्रशंसा किया। बैठक में मुख्य रूप से मिथिलेश कुमार राजेन्द्र कुमार यादव सालिक राम मौर्य अजय प्रताप अंकुर उमेश कुमार शरदकांत राधेश्याम पाल प्रतिमा पांडेय अभिमन्यु वंसराज बृजेश कुमार यादव सौरभ कुमार गीतांजलि सिंह कंचन मौर्य निवेदिता उपाध्याय तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button