प्राशिसं मनियर के अध्यक्ष अजय व महामंत्री बने सतीश…

मनियर (बलिया)। प्राथमिक शिक्षक संघ मनियर का चुनाव शनिवार को बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से निर्विरोध अजय सिंह को अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सतीश चंद्र वर्मा को को चुना गया। नवागत पदाधिकारियों को शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी दुबहर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत पाण्डेय व सैफुद्दीन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, जिलामंत्री डा. राजेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष अमर तिवारी, बैरिया अध्यक्ष सुनील सिंह, अमरीश पाण्डेय सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button