राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट 2024 की शुरुआत अपने अभिभाषण से किया, उन्होंने कहा…

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र बुधवार से प्रारंभ हो रहा है।। कल (1 फरवरी) देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। आज राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।

चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा,”बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा: राष्ट्रपति मुर्मू
संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। बजट सत्र की शुरूआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,”अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।”

Related Articles

Back to top button