नए साल में नया इतिहास रचने को तैयार, इसरो आज फिर करेगा कमाल

नई दिल्ली। इसरो नए साल पर नया इतिहास रचने जा रहा है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन साल के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है।

सैटेलाइट इस समय होगी लॉन्च
सैटेलाइट को 9 बजकर 10 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो रचेगा इतिहास
इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा। यह मिशन करीब पांच साल का होने वाला है।

सैटेलाइट का यह होगा काम
इसरो के चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद यह देश का अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में एक नया ऐतिहासिक कदम होगा।

यहां देख सकेंगे लाइव
इसरो के इस मिशन को उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट को पीएसएलवी-सी58 अंतरिक्ष यान द्वारा ले जाने के लिए पूर्व की ओर कम झुकाव वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। पीएसएलवी-सी58 राकेट एक्सपोसेट के साथ 10 अन्य उपग्रहों ‘पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल’ को भी अंतरिक्ष में ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button