सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

फतेहपुर-बाराबंकी। नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज फतेहपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया।
उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2024 में अपनी मेधा के बल पर जिले वा तहसील स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय को अपने कुशल नेतृत्व से समाज में नई पहचान बनाने वाले प्रधानाचार्य सुनील सिंह “श्रेयांश” इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया गया। परीक्षा प्रमुख मनोज द्वारा परीक्षा वृत्त प्रस्तुत किया गया। जिसमें हाई स्कूल में पंजीकृत संख्या 135 में शत प्रतिशत परिणाम रहा वही इंटर में पंजीकृत 168 परीक्षार्थियों में से सफल रहे।

कठिन साधना से ही सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है, उक्त विचार मेधावी अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी ने व्यक्त किए। अपने वक्तव्य में आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगी है इसमें कठिन परिश्रम से अपनी पहचान बनाई जा सकती है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान रामजी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस मेधा सूची में स्थान नही बना पाए है वह आगामी सत्र में इस सूची में स्थान बनाने के लिए अभी से परिश्रम प्रारंभ कर दे। इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक 475 लाकर जिले की मेधा सूची में 10 वा स्थान बनाने वाली छात्रा हर्षिता यादव सहित दीपाली वर्मा 91.33% ईश्वरी गुप्ता 94.16% चित्रांशी वर्मा 91.2%,मुस्कान वर्मा 90.8%,आकांक्षी रस्तोगी 90.8%, दिव्यांशी मिश्रा 90,% अंशिका वर्मा 89.2,% अंशिका कुमारी 88.6,% कार्तिकेय नाग 88.6,% आशीष कुमार 88.6%, अमर सिंह 88.4%, ओजश 88.2%, अंशिका वर्मा 87.6% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेधा सूची दस मेधावी छात्र-छात्राओं में अपना स्थान बनाया। इसी प्रकार हाई स्कूल में 572/600 में संयुक्त रूप से अंक लाने वाले छात्र अमन वर्मा, व प्रत्युष मिश्रा के साथ दस मेधावी छात्र-छात्राओं में लक्ष्मी गुप्ता 94.33%, हर्ष वर्मा 94.16%, साक्षी मिश्रा 93.33%, शिवांश वर्मा 92.33%, अनवी 91.66%, नित्या 91%, आशु वर्मा 91%, अदिति वर्मा 91%, प्रिंसी वर्मा 90.32%, आस्था वर्मा 89.5%, शिखा वर्मा 89.33%, प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत कर उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

75 /% से अधिक अंक लाने वाले अन्य सभी छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदरणीय डॉक्टर रामकुमार गिरी ने छात्र-छात्राओं को अनेक उदाहरणों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीताचार्य प्रदीप कश्यप के निर्देशन में प्रस्तुत किए गए। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य जय किशोर ने किया। विद्यालय के प्रबंधक आदरणीय लाल बहादुर ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में पत्रकार अभिभावक/ अभिभाविका विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button