प्रधानाध्यापिका की विदाई समारोह में फूट-फूटकर रोती छात्रा, वीडियो हुआ वायरल

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बांसडीह अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देवडीह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फूल मालाओं से लदी एक महिला से लिपटकर विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा रो रही है। वहीं जब वीडियो का पड़ताल की गई तो यह वीडियो प्राथमिक विद्यालय देवडीह के प्रधानाध्यापिका मालती सिंह का था। जिसमें विदाई समारोह के दौरान एक छात्रा पड़कर रो रही थी। वही इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका मालती सिंह ने बताया कि विदाई समारोह के क्षण विद्यालय के बच्चे भाउक हो गए तथा सीने से लिपटकर रोने लगे। रोने वाली छात्रा हमारे विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक पढ़ी है। वह अपने आप को रोक नहीं पाई।

Related Articles

Back to top button