गरीबों की आवाज थे प्रदीप यादव-अरविंद सिंह गोप

श्रद्धांजलि दिवस पर गोप ने बांटे गरीबों को कंबल

बाराबंकी। गांव गरीब गुरबत में रहने वालों की बुलंद आवाज थे स्वर्गीय प्रदीप यादव, वो कमजोर असहाय लोगों के हक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक कमजोरों की आवाज उठाते थे। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूर्व मंत्री राकेश वर्मा के साथ स्वर्गीय प्रदीप यादव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात कही। राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि स्वर्गीय प्रदीप यादव बहुत ही सादगी पसंद नेता थे वह गरीब जनता के लिए हमेशा संघर्ष करते रहते थे उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि प्रदीप बाबूजी इतने सरल स्वभाव के थे कि उनसे कोई भी व्यक्ति कभी भी मिल सकता था वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात को बहुत ही गंभीरता से सुनते थे और उसके जायज काम के लिए मंत्री रहते हुए भी कार्यकर्ता के साथ पैदल ही अधिकारियों के यहां पहुंच जाया करते थे और जब तक कार्यकर्ता की संतुष्टि नहीं हो जाती थी तब तक उसके कार्य के लिए वह संघर्ष करते रहते थे।

विचार गोष्ठी से पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप, राकेश वर्मा ने जरूरतमंदों को स्वर्गीय प्रदीप यादव के पौत्र के साथ कंबल वितरित किये। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, विकास यादव, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, तुषार यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button