मोदी जी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जन जन तक पैठ बनाई: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने गांव चलो अभियान कार्यक्रम को किया संबोधित

मसौली, बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघौरा में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो कार्यक्रम की शुरुवात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। कार्यक्रम संचालन से पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव- गांव जाकर भाजपा कार्यकर्ता भाइयों एवं बहनों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुन कर जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश में 2017 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व देश के क्या हालात थे। यह किसी से छुपा नहीं है। मोदी जी के गरीब कल्याण योजनाओं ने जन जन तक भाजपा की पैठ बनाई है। गरीब आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है ।इसलिए हम कह सकते हैं कि मोदी जी दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य , पूर्व विधायक वैजनाथ रावत , जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश रावत, जिला महामंत्री, शील रत्न मिहिर, जिला महामंत्री गुरु शरण सिंह लोधी , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रामेश्वरी त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष संजय अवस्थी ,अयोध्या प्रसाद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button