पुलिस टीम ने महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक, बताए आत्मरक्षा के टिप्स

हमीरपुर| जिले के विभिन्न कोतवाली व थानों की पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज चतुर्थ के तहत विभिन्न स्थानों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।


मिशन शक्ति अभियान फेज चतुर्थ के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकर बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच व उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। इसी क्रम में डायल 112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया। बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 1098 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित योजनाओं के पंपलेट वितरित किए गए और मिशन शक्ति के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button