पुलिस लाइन में जवानों ने किया परेड ‌का रिहर्सल, दी सलामी

गणतंत्र पर्व कल, परेड के जरिए जलवा बिखरेंगे जवान

बलिया। जनपद में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर चल रही हैं।इस बार भी पुलिस विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार की शाम पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस के 15 टोलियों ने परेड का रिहर्सल किया तथा मार्चपास्ट कर प्रतीकात्मक मुख्य अति‌थि को सलामी दी। यह नजारा देखने लायक था। जब रिहर्सल ऐसा था तो फिर गणतंत्र पर्व पर यह जवान किस प्रकार
जलवा बिखेरेंगे। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है। गणतंत्र दिवस पर हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कुछ न कुछ विशेष आयोजन किए जाते हैं। इसके जरिए संदेश भी देने की कोशिश की जाती है। रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने जहां कुछ कमियां देखी, उसे टोलियों को समझाते हुए उसे पुनरावृत्ति न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button