यमुना पुल को दुरुस्त करने के लिए पीएनसी ने शुरू किया ग्राउटिंग का काम

हमीरपुर : यमुना पुल की 15 नंबर कोठी में कुछ दरारे जांच में पाई जाने के बाद गुरुवार को पीएनसी की टीम ने उसके दुरुस्तीकरण करने का काम किया। ताकि पुल क्षतिग्रस्त न हो।
मुख्यालय से होकर निकली यमुना-बेतवा नदियों के पुल कानपुर को सागर (मप्र) से जोड़ते हैं। दोनों ही पुल इस कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन दोनों ही पुल ओवरलोड वाहनों के संचालन के कारण जर्जर हो चुके हैं। इन पुलों को बने हुए आधी सदी गुजरने को है। ऐसे में पुलों का रखरखाव जरूरी है। पीएनसी के एमडी अशरफ व इंजीनियर एसके सिंह ने बताया कि पुल की 15वीं कोठी में नीचे से कुछ दरारें जांच के दौरान पाई गई थीं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए पुल में ग्राउंटिंग का काम कराया जा रहा है। सुबह दस बजे से ही पीएनसी की टीम इस काम में जुट गई थी। जो दोपहर तीन बजे तक चला। ट्रैफिक अधिक होने के कारण सिर्फ पांच घंटे ही काम हो सका। पुल में ग्राउटिंग के काम के चलते जाम की स्थिति भी हाईवे पर बनी रही। जिसे देखते हुए टीम ने वन-वे कर वाहनों का निकासी कराई।

Related Articles

Back to top button