PM का धनबाद दौरा, करेगी हर मुमकिन कोशिश, बनाएगी जीत की राह आसान

धनबाद। झारखंड के धनबाद से प्रधानमंत्री 27 जनवरी को चुनावी शंखनाद करेंगे। यहां से झारखंड की पांच, बिहार की तीन व बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर है। चुनावी रणनीति भी इसी को लेकर तैयार की गई है। इस बात का संकेत धनबाद में शुक्रवार को हुई भाजपा नेताओं की अहम बैठक में दिया गया।

भाजपा जीत को लेकर आशान्वित
प्रधानमंत्री जनसभा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे। भाजपा ने इस बार आम चुनाव को लेकर नारा तय किया है, अब की बार 400 पार। झारखंड में तो सभी 14 लोकसभा सीट पर पार्टी जीत को लेकर आशान्वित है। दस सीट में दो गठबंधन के खाते में है। गिरिडीह व जमुई लोकसभा क्षेत्र। गिरिडीह पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी व जमुई से लोजपा के चिराग पासवान।

चुनाव में जीत के लिए हर जतन करेगी भाजपा
चुनावी महासागर जीतने के लिए भाजपा ने तय किया है कि गांव-गांव गली-गली केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। किस प्रकार देश विकास की डगर पर कदमताल कर रहा है, इसके बारे में लोगों को बताया जाए। कैसे लोगों का जीवन स्तर सुधरा है, गरीबों तक योजनाएं पहुंची है यह बताया जाए। बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत मुस्तैदी भाजपा की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा है। इन्हीं बिंदुओं को मजबूती देते हुए भाजपा चुनावी समर में जीत का परचम फहराने को हर जतन करेगी।

इन लोकसभा सीटों पर निशाना साधेंगे पीएम
धनबाद के अगल-बगल में गिरिडीह, कोडरमा, गोड्डा, दुमका सीट हैं। गोड्डा, दुमका लोकसभा क्षेत्र से सटे बिहार के जुमई, बांका व भागलपुर लोकसभा सीट है। पीएम की सभा का असर इन क्षेत्रों पर पड़ेगा। वहीं धनबाद लोकसभा क्षेत्र के समीप ही बंगाल का आसनसोल व पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र है। यहां भी प्रधानमंत्री का सभा का असर पड़ना तय है। बात में क्लस्टर स्तरीय बैठक में वोट प्रतिशत बढ़ाने से लेकर टिप्स दिए गए।

Related Articles

Back to top button