शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल-खरगे, कल गठबंधन की बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के रुझानों में NDA को बहुमत मिल रहा है। वहीं, I.N.D.I.A. 233 सीटों पर आगे चल रही है।

एग्जिट पोल्स में फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया था। लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें…

2024 शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल-खरगे, कल गठबंधन की बैठक
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। कल I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक करने वाले हैं।

जीतन राम मांझी 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते
बिहार के पूर्ण सीएम और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने जीत हासिल कर ली है। मांझी ने गया से 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत पाई।

महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल ने सबसे बड़ा ‘खेला’ कियाः राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि देश में बदलाव होने जा रहा है। शाम तक भाजपा और सीटें हार जाएगी और वो 240 से नीचे आ जाएंगे। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल ने सबसे बड़ा खेला किया है।

बंगाल में बड़ा उलटफेर, टीएमसी को बंपर सीटें
बंगाल में बड़ा उलटफेर हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भाजपा से काफी आगे। तृणमूल कांग्रेस 29 सीटों पर आगे। 2019 में 18 सीटें जीतने वाली भाजपा मात्र 12 सीटों पर आगे। कांग्रेस एक सीट पर आगे।

Related Articles

Back to top button