तीसरे कार्यकाल में पहली बार पीएम मोदी कर रहे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित

नई दिल्ली। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी का लोकसभा चुनावों में जीत के बाद और अपने तीसरे कार्यकाल का यह पहला मन की बात कार्यक्रम है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल और मानसून के कनेक्शन की बात सुनाई। पीएम ने कहा कि मानसून के आते ही छाते की याद आ जाती है, लेकिन किसी को यह शायद ही पता हो की केरल में सबसे ज्यादा छाते बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वहां की आदिवासी महिलाओं की महनत ही है, जो इतने सुंदर छाते बनाती हैं।

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार कर रहे संबोधित
मन की बात प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जहां वे भारत के नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का मासिक ‘मन की बात’ प्रसारण आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते इसे रोक दिया गया था।

Related Articles

Back to top button