औद्योगिक परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी का लाइव उद्बोधन ब्लॉक बीकेटी में सुना गया

निष्पक्ष प्रतिदिन/बीकेटी,लखनऊ

औद्योगिक परियोजनाओं का शुभारंभ के अवसर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन ब्लॉक बीकेटी में सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में होने वाले औद्योगिक निवेश के बारे में तथा उससे पैदा होने वाले रोजगार के बारे में अवगत कराया।

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अतुल मिश्रा, बीकेटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  रामेंद्र सिंह मोनू, मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्य , मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे, जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अन्जू रस्तोगी, किसान मोर्चा शोध प्रमुख आनंद त्रिपाठी , पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू तिवारी सक्रिय कार्यकर्ता संजेश सिंह, जिला कार्य समिति किसान मोर्चा रामू मिश्रा, सक्रिय कार्यकर्ता वरुण शुक्ला सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button