पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी का परिवार- सतीश शर्मा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा का नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम
सभी ब्लॉक सहित 25 मंडलों में सुना गया पीएम का लाइव प्रसारण।

बाराबंकी। भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा चलाए गए नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।जिले में सभी 25 सांगठनिक मंडलों में इस कार्यक्रम को स्वयं सहायता समूह ,एनजीओ एवम भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुना।प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बीते दस वर्षो में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।दरियाबाद ब्लॉक सभागार में लाइव प्रसारण से पूर्व अपने संबोधन में खाद्य एवम रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी का परिवार है। विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से बौखलाया विपक्ष प्रधानमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहा है मगर देश की जनता लोकसभा चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है।कहा कि देश में बनाए गए चार करोड़ से अधिक पीएम आवास में लगभग तीन करोड़ आवास महिलाओं को आवंटित हुए है। सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कानून बना कर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया है।

उन्होंने शौचालय,उज्ज्वला योजना, मातृ शक्ति वंदन योजना सहित अनेकों योजनाओं पर चर्चा की।जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने नगर पालिका सभागार में,विधायक सकेंद्र प्रताप वर्मा ने ब्लॉक सभा गार फतेहपुर में,चेयरमैन जगदीश गुप्ता एवम ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह ने पूरे डलई ब्लॉक सभागार में नारी संवाद कार्यक्रम को सुना।इस अवसर पर डॉक्टर रामकुमारी मौर्य, गुरुशरण लोधी,रामेश्वरी त्रिवेदी मौजूद रहे।
इनसेट
किसान मोर्चा का गांव परिक्रमा कार्यक्रम।


बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में गांव परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया गया।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में निरंतर जुटे हुए है। बीते दस वर्षो में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी की गई है।पीएम सम्मान निधि ने दस करोड़ से अधिक किसान परिवारों को राहत दी है।उन्होंने गांव में घर घर संपर्क किया।ट्रैक्टर एवम गौ पूजा की।मंदिर में प्रार्थना करके आशीर्वाद भी लिया।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी,राजेश वर्मा,रामचंद्र वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button