Rajya Sabha में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे पीएम मोदी

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलोचना करना कुछ साथियों की मजबूरी हो गई है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं इस बार भी पूरी तैयारी से आया हूं। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। मैं खरगे का विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं उस दिन इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने पूरी कर दी थी।

  • प्रधानमंत्री ने कहा- ‘जिस कांग्रेस ने OBC को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना, केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे। वो अब हमें उपदेश दे रहे हैं, वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं।’
  • पीएम ने कहा- ‘जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी। अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है। अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं।’
  • राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है। देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन। हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं।
  • पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल से चुनौती आई है कि कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं।
  • प्रधानमंत्री ने कहा- ‘हम बड़े धैर्य और नम्रता के साथ आपके एक-एक शब्द को सुनते रहे हैं, लेकिन आप आज भी न सुनने की तैयारी के साथ आए हैं। परंतु मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी है। इसलिए मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं राष्ट्रपति को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आलोचना करना कुछ साथियों की मजबूरी हो गई है।
  • पीएम ने कहा- ‘ये 75वां गणतंत्र दिवस अपने आप में महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति का भाषण उसका ऐहितासिक महत्व रहता है। भारत के कोटि-कोटि जनों का जो सामर्थ्य है, उस सामर्थ्य को कम शब्दों में समझादारी से देश के सामने प्रस्तुत किया है।
  • संसद के बजट सत्र की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को घोषणा की है कि संसद का बजट सत्र एक दिन बढ़ाकर 10 फरवरी तक कर दिया गया है। संसद का बजट सत्र 9 फरवरी को समाप्त होना था।
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब भी मैं सदन में बोलता हूं तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जाता है।
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
  • पीएम मोदी के संबोधन के बाद राज्यसभा में अंतरिम बजट 2024-25 और जम्मू-कश्मीर पर अंतरिम बजट 2024-25 पर सामान्य चर्चा शुरू होगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इससे पहले उन्होंने सोमवार को लोकसभा में जवाब दिया था।
  • बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button