‘प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के लिए…’, अंतिम चरण की वोटिंग से पहले मुकेश सहनी का बड़ा दावा

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और पटना में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले देश की सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के झूठे और खोखले वादे का मकसद सिर्फ आपका वोट लेकर देश की सत्ता पर काबिज होना है।

‘प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के लिए…’
उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज जो राजनीति हावी है, वह सिर्फ अलगाव फैलाने, आपसे फायदा उठाने वाली राजनीति है। प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं और किसानों के आंदोलन के दौरान यह बहुत स्पष्ट हो गया था।

‘मोदी और भाजपा की नीतियां झूठी हैं’
सहनी ने कहा कि मोदी और भाजपा की सारी नीतियां सब झूठी हैं। वह जनता के सामने खोखले वादे करते हैं। जितनी हल्की बातें भाजपा वाले करते हैं, वो सब सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाने के लिए है। उन्‍हें बस किसी भी तरह से सत्ता हासिल करनी है।

वीआईपी नेता ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। दिल्ली में आज जो सरकार बैठी है उसका संविधान पर विश्वास नहीं है। संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। दस साल पहले मोदी जी ने युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए कई वादा किया थे, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button