पीएम मोदी ने श्रमिकों पर बरसाए पुष्प

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। अयोध्यावासियों के लिए यह एक स्वर्णिम दिन है। पीतांबरधारी राघव की इस मूर्ति को देखकर रामभक्त भावविभोर हो रहे हैं। सूर्यवंशी श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब हैं।

इस समारोह में शिरकत करने के लिए विभिन्न जगत से हस्तियों अयोध्या पहुंचे। 

शानदार और सुंदर कार्यक्रम था: राम चरण

प्राण प्रतिष्ठआ के समापन के बाद अभिनेता राम चरण ने कहा, शानदार और सुंदर कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होना हर किसी के लिए सम्मान की बात है, हमारे भारत में पैदा होना और इसका गवाह बनना। यह वास्तव में एक आशीर्वाद है।”

कल से आम आदमी कर सकते हैं प्रभु राम के दर्शन

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से जानकारी सामने आई है कि 23 जनवरी से सभी राम भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजें खोले जाएंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि लाखों की तादाद में राम भक्त, रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचने वाले हैं। 

पीएम मोदी ने श्रमिकों पर बरसाए पुष्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों पर पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने पूजा अनुष्ठान करने के बाद सबसे पहले श्रमिकों से मिले हैं।

कुबेर टीला में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

 रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी शिव मंदिर, कुबेर टीला में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। 

अमिताभ बच्चन से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी लोगों को संबोधित करने के बाद प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए अतिथियों से मिलने पहुंचे। पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन समेत कई हस्तियों से मुलाकात की। 

राम चेतना भी है राम चिंतन भी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम आधार हैं। राम भारत के विचार हैं। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत का विचार हैं। राम का विधान हैं। राम प्रवाह हैं। राम नीति भी हैं। राम व्यापक हैं। राम चेतना भी हैं। राम चिंतन भी हैं। राम वर्तमान हैं। राम अनंतकाल हैं।

राम आग नहीं ऊर्जा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा,”आज का अवसर उत्सवता का तो क्षण है ही इसके अलावा भारत के समाज के परिपक्वता का क्षण है। दुनिया का इतिहास साक्षी है कई राष्ट्र अपने ही उलझन में उलझ गए। कई लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगा,ऐसे लोग भारत के परिपक्वता को नहीं जान पाए। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि आइए महसूस कीजिए राम आग नहीं ऊर्जा है। राम समाधान है। राम सबके हैं। राम सिर्फ वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं।”

आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली: पीएम मोदी

 मुझे सागर से सरयू तक यात्रा करने का मौका मिला। सागर से सरयू तक हर जगह राम नाम का भाव जागा हुआ है। ये क्षण अलौकिक, पवित्र है। आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है। 

प्रभु राम की मंदिर भी न्यायबद्द तरीखे से बना: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे प्रयास में कुछ तो कमी रही होगी कि इतने सालों तक हम रामलला को मंदिर में स्थापित नहीं कर पाए।

उन्होंने आगे कहा कि दशकों तक श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानून लड़ाई चली। मैं धन्यवाद देता हूं भारत की न्यायपालिका की, जिसने भारत की लाज रख ली। प्रभु राम की मंदिर भी न्यायबद्द तरीखे से बना। आज देश के मंदिरों में कीर्तन हो रहा, स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा। आज शाम घर-घर राम ज्योति जलाने की तैयारी है।

हजारों साल बाद भी आज की तारीख याद रखी जाएगी: पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने मंदिर परिसर के मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारे प्रभु राम आ गए हैं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन मेरा चित्त अभी भी उस पल में लिन है। हमारे रामलला अब टैंट में नहीं रहेंग। अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी, ये कलैंडर पर लिखी तारीख नहीं बल्कि नए कालक्रम का उत्सव है। उमंग और उत्साह बढ़ता जा रहा है। निर्माण कार्य देख हर दिन नया विश्वास पैदा हो रहा है। आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्र खड़ा हुआ है।

आज से हजार साल के बाद भी लोग आज की इस तारीख को याद रखा जाएगा।

पीएम मोदी तपस्वी हैं: मोहन भागवत

सीएम योगी आदित्यानाथ के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,”आज के आनंद को शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, मैं पीएम मोदी को बहुत दिनों से जानता हूं, पीएम मोदी ने काफी कठोर वर्त रखा है। पीएम मोदी तपस्वी हैं। अयोध्या में कोई कलह नहीं है।”

मंदिर वहीं बनी जहां संकल्प लिया था: योगी आदित्यनाथ

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में मौजूद बनाए गए मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत का हर नगर हर ग्राम अयोध्याधाम है। आज पूरा राष्ट्र राममय है। इस सदी की प्रतिक्षा में पांच सदी बीत गई। मंदिर वहीं, बना जहां संकल्प लिया था। 

सीएम योगी ने आरएसएस प्रमुख को राम मंदिक की प्रतिकृति की भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

गर्भगृह में हुई आरती

रामलला की मूर्ति की आरती की गई। इस दौरान गर्भगृह में पीएम मोदी, मोहन भागवत मौजूद हैं। बता दें कि मुख्य यजमान पीएम मोदी के अलावा अतिथियों ने भी आरती की।  

Related Articles

Back to top button